फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- संभल से सीओ की पोस्ट से फिरोजाबाद में एसपी देहात बनकर आए चर्चित पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद चल रहे कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव की 51 हजार रुपये का चेक देकर मदद की है। सोशल मीडिया एकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। कॉमेडियन राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में चेक बाउंस के मामले में निरुद्ध चल रहे हैं। राजपाल की मदद के लिए तमाम नामचीन हस्तियां आगे आयी हैं. जिनमें फ़िल्म अभिनेता से लेकर अन्य लोग भी हैं। फिरोजाबाद से एसपी देहात अनुज चौधरी ने भी राजपाल यादव की मदद को हाथ बढ़ाते हुए अपने सैलरी एकाउंट्स से 51 हजार की धनराशि दी है। लगातार चर्चा में हैं अनुज चौधरी अनुज चौधरी खेल कोटा से पीसीएस अफसर हैं। संभल जिले में सीओ की तैनाती के दौरान दंगे के दौरा...