चक्रधरपुर, जून 17 -- चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के कामेगड़ा गांव में मासंत पर्व के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य का आयोजन हुआ। मंगलवार को छऊ नृत्य के समापन समारोह में विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान कामेगड़ा छऊ नृत्य मंडली तथा होयोहातु छऊ नृत्य मंडली ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान दोनों नृत्य मंडली ने गणेश वंदना, महिषासुर वध, लव कुश आदि छऊ नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने दोनों छऊ नृत्य मंडली के कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मासंत पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन होता हैं। छऊ नृत्य देखने के लिए इस क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। छऊ नृत्य को बढ़ावा देने ...