कोडरमा, जुलाई 4 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के संरक्षक कामाख्या नारायण सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने इस आशय का पत्र जारी किया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों रांची में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के दौरान यह मनोनयन पत्र जारी किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि समाज के प्रति घोर निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इन्हें इतना बड़ा दायित्व दिया गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह व महासचिव शिवलाल सिंह सहित सभी पदाधिकारियो...