अयोध्या, फरवरी 21 -- अयोध्या, संवाददाता। कामर्शियल वाहनों को वन टाइम टैक्स जमा करने के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेला आयोजित किया गया। शुक्रवार को मेला में 100 वाहन स्वामियों ने टैक्स संबंधी जानकारी ली और दो दर्जन वाहन स्वामियों ने वन टाइम टैक्स जमा किया प्रदेश सरकार के निर्देश पर्व छोटे वाहन स्वामियों को टैक्स में राहत देने के लिए आरटीओ कार्यालय में परिवहन मेला आयोजित किया गया। पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद के नेतृत्व में परिवहन मेला में कामर्शियल वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स संबंधी जानकारी दी गई और योजना के लाभ के बारे में बताया गया। इसके अलावा लगभग दो दर्जन वाहन स्वामियों ने वन टाइम टैक्स का भुगतान किया। जिले में इस योजना के दायरे में 4500 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इस योजना के तहत 7.5 टन से कम भार क्षमता वा...