लातेहार, जुलाई 22 -- चंदवा,प्रतिनिधि। कामतागढ़ राजपरिवार की बहू अमृता शाहदेव (65) पति लाल प्रदीप नाथ शाहदेव (अधिवक्ता) व मनिका विधायक के पीए आशीष सिन्हा की माता विद्या देवी (76) का निधन हो गया। दोनों विगत लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को अमृता शाहदेव का अंतिम संस्कार भुसाढ़, जबकि विद्या देवी का अंतिम संस्कार देवनद तट मुक्ति धान में किया गया। अमृता शाहदेव को पुत्र प्रतीक नाथ शाहदेव ने उन्हें मुखग्नि दी। इधर विद्या देवी के निधन पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह आशीष सिन्हा के घर पहुंचे व अंतिम संस्कार में कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार जनो का ढांढ़स बांधया। दोनों के निधन पर लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, लाल सदानंद नाथ शाहदेव, पंडित गोविंद वल्लभ मिश्र, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, लाल कौशल नाथ शाहदेव, लाल प्रेरित नाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, सं...