बांका, अक्टूबर 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। कामतपुर पंचायत गांव में नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ को ले मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। बक्सर से पहुंचे पंडितजी ने विधि विधान पूर्वक आचार्य कारू यादव को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वाजारोहण कार्य पूरा कराया। इस दौरान ऊं नमः शिवाय, हर - हर महादेव, जय - महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर सैंकड़ों व हजारों श्रद्धालुओं द्वारा आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंचायत के मुखिया शंभू शरण यादव, समाजसेवी राजीव कुमार, मन्नू कुमार, धर्मवीर भारती, ब्रजेश कुमार, धर्मदेव यादव, राज किशोर, राजेश कुमार, गौतम कुमार, उमाकांत मंडल, प्रभु नारायण मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल 2026 को विधिवत यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। बताया कि देवों के देव महादेव की असीम कृपा से क्षेत्र मे...