गुमला, मई 3 -- कामडारा प्रतिनिधि। गाड़ा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात दो बाइक के आमने-सामने की भिड़त में 29वर्षीय अरूण चीक बड़ाइक की मौत हो गयी। हादसा बुधवार की रात करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक अरूण चीक बड़ाईक गाड़ा से मुरगा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। हादसे में अरूण गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। और इलाज के अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। उधर दूसरा बाइक चालक घटना के बाद मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। कामडारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.