गुमला, अप्रैल 29 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के चंदाटोली गांव निवासी 32 वर्षीय विनय ओहदार की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना सोमवार अपराहन में बालाघाट पुल के पास उस समय घटी। जानकारी के मुताबिक विनय ससुराल से शादी की पार्टी में शामिल होने के लिए सवारी वाहन की छत पर सवार था। विनय अपने परिवार के साथ घुनसेली खूंटी से महाबुआंग थाना क्षेत्र के गांव रबय जा रहा था। इसी दौरान बालाघाट पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे विनय छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गहरी चोट लगने के बाद उसे तुरन्त कामडारा सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कामडारा अस्पताल पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए कामडारा थाना भेजा गया है। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.