गुमला, फरवरी 9 -- कामडारा। जैक बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा को लेकर सोमवार को बसिया एसडीओ जयवंती देवगम ने कामडारा प्रखंड क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रखंड में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें ग्लोसप उच्च विद्यालय कामडारा, इपिफानी बालिका मध्य विद्यालय कामडारा तथा राजकीयकृत मध्य विद्यालय कुदा शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 354 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों व पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.