गुमला, जनवरी 1 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के लतरा गांव में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल मैकु महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।अन्य घायलों में बजरंग महतो, सुनील महतो, बिलेसिया महतो, रंजीत महतो, रामलखन महतो, बुधन देवी और चंद्रमुनी देवी शामिल हैं। सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि घटना से एक दिन पहले बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों के लोग तेजधार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। जिससे मारपीट की ...