गुमला, मई 16 -- कामडारा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को बेसिक स्कूल कामडारा में प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा नवम से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन बीपीओ चंद्रशेखर शाहदेव ने दीप जला कर किया। उन्होंने कहा कि अब खेलों की सुविधाएं गांवों तक पहुंच चुकी हैं। ज़रूरत है प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ाने की। प्रतियोगिता में अंडर-17 बॉयज में उमिल खाखा, अंडर-19 बॉयज में विकास सुरीन, अंडर-19 गर्ल्स में प्रियंका क्रिक्रेटर विजेता रहीं। बालिका डबल्स में प्रियंका और दिव्या, बालक डबल्स में विपिन व सुखवान तथा गर्ल्स डबल्स में सोनिया और रोशनी विजयी रहीं। संचालन शारीरिक शिक्षक सुभाष बागे और विनीता केरकेट्टा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...