गुमला, फरवरी 19 -- गुमला। जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के सुरवा पाहन टोली निवासी 35 वर्षीय रूबैन सोरेंग कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना सोमवार देर शाम की है। परिजन उसे लेकर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार कर सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। सदर अस्पताल आने के बाद डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रूबैन सोमवार की शाम किसी बात को लेकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ता देख परिजन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। पेड़ से गिर कर युवक जख्मी गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कसीरा गांव निवासी रिंकू साहु फुटकल के पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर एक बजे की है। परिजन की मदद से घायल रिंकू को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरो...