पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में कामकाजी महिलाओं को जल्द छात्रावास की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि छात्रावास महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। नगर के कुजौली (दाडिमखोला) स्थित स्थानीय स्टेडियम के समीप बनाए जा रहे छात्रावास भवन के भूमि पूजन का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई, मेयर कल्पना देवलाल और सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर, मानकों के अनुरूप व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताक...