रांची, फरवरी 1 -- बजट 2026: कामकाजी महिलाओं की नजर वित्तीय सुरक्षा और टैक्स राहत पर रांची। केंद्रीय बजट से उम्मीद जताते हुए कामकाजी महिलाओं ने आयकर में विशेष छूट, सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षित निवेश योजनाओं की मांग की है। उनका मानना है कि चाइल्ड केयर और स्टार्टअप्स के लिए आसान ऋण जैसे प्रावधान महिला कार्यबल को आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक साबित होंगे। महिलाओं के लिए कम ब्याज दर पर लोन और रिटायरमेंट फंड जैसी योजनाएं बजट में शामिल होनी चाहिए, ताकि वे बेहतर भविष्य की प्लानिंग कर सकें। - सोनम सिंह, शिक्षिका वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए बजट में चाइल्ड केयर और मैटरनिटी बेनिफिट्स को मजबूत करने के साथ आयकर स्लैब में अतिरिक्त छूट मिलनी चाहिए। - स्वाति सिंह, उद्यमी महंगाई के दौर में बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य बीमा को सस्ता किया जाए। महिलाओं के ल...