पटना, फरवरी 12 -- जेडी वीमेंस कॉलेज में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स अब कामकाजी महिलाओं के लिए भी उपलब्ध होगा। पांचवें बैच के लिए नामांकन 16 फरवरी तक खुला रहेगा। इसमें कुल 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। मां प्रेमा फाउंडेशन की ओर से यह कोर्स जेडी वीमेंस कॉलेज में संचालित किया जा रहा है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मीरा कुमारी ने बताया कि 40 वर्ष तक की कामकाजी महिलाएं भी इस कोर्स में नामांकन ले सकती हैं। कक्षाएं 18 फरवरी से आरंभ होंगी। छात्राएं इस कोर्स में मिथिला पेंटिंग की बारीकियों से अवगत होंगी। छह महीने तक पेपर, जूट और कपड़ा पेंटिंग के साथ-साथ दीवारों पर भी मिथिला पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मां प्रेमा फाउंडेशन की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हिंदी हि...