नई दिल्ली, जनवरी 19 -- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक भीषण विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका शहर-ए-नव (Shahr-e-Naw) इलाके में एक होटल में हुआ, जो विदेशी नागरिकों के ठहरने का प्रमुख स्थान है और काबुल के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माना जाता है। तालिबान के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विस्फोट से कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...