प्रधान संवाददाता, सितम्बर 22 -- ईयरफोन के इस्तेमाल से कम उम्र में ही श्रवण शक्ति कम हो रही है। इंटरनेट-सोशल साइट पर अधिक समय देना और ईयरफोन का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। सबसे अधिक युवा इसके शिकार हो रहे हैं। लगातार ईयरफोन लगाए रखने से कान के परदे में छेद होने की आशंका रहती है। साथ ही कान की हड्डी और नस भी कमजोर होती है। ये बातें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) के कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ डॉ.पीयूष प्रिय ने कहीं। वे रविवार को पटना में आयोजित 'डॉक्टर की सलाह कार्यक्रम' में राज्यभर से आए मरीजों के सवाल का फोन पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सीजीएचएस के ओपीडी में हर दिन करीब 20 फीसदी युवा मरीज कान से कम सुनने की समस्या लेकर आ रहे हैं। इसका एकमात्र कारण ईयरफोन है। हालांकि उम्र के साथ सुनने की क्षमता भी कम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.