उरई, दिसम्बर 20 -- कोंच। लगातार बढ़ती सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है। सर्दी से आमजन, निराश्रितों और गोवंशों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर गोशालाओं में हीटर लगवाए गए हैं, ताकि गोवंशों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।इसके साथ ही अलाव की व्यवस्था भी की गई है। नगर में स्थित कान्हा गौशाला में इस समय करीब 460 गोवंश संरक्षित हैं। इन गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। गौशाला परिसर में कुल 20 हीटर लगाए गए हैं। प्रभारी एवं राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि गोवंशों की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता है। केयर टेकर के रूप में राजकुमार अग्रवाल और हरीश शांडिल्य को तैनात कि...