बुलंदशहर, अगस्त 18 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर से देहात क्षेत्रों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शनिवार देर रात नंदबाबा के घर जैसे ही बाल गोपाल ने जन्म लिया नंदलाला के जयकारों से समूचा ब्राह्मांड गूंजायमान हो उठा। मंत्रोचार के बीच कान्हा का जन्म हुआ तो लोगों ने बधाई गीत गाए। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन गाकर भक्त नाचते झूमते रहे। लोगों ने मिठाई खिलाकर कृष्ण जन्मोत्सव की खुशी मनाई। मंदिरों में पुष्प वर्षा हुई। घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजन कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को मनाया गया। शनिवार को जय कन्हैया लाल की... गूंज रही। मन में आस्था, चेहरे पर उल्लास और कान्हा के जन्म की बधाइयां। हर ओर मंगल गीत और बधाइयां बजते नजर आईं। देर रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही वातावरण में आनंद छा गया। अर्...