गोरखपुर, दिसम्बर 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के महेवा स्थित कान्हा उपवन के निरीक्षण के उपरांत रविवार की सुबह सुबह ही शेष पड़े काऊ शेड पर प्लास्टिक के पर्दे लगा दिए गए। इसके अलावा निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाव के लिए अलाव की संख्या भी बढ़ा दी गई। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने कान्हा उपवन और उर्वरक नगर स्थित निराश्रित गोवंश उपचार केंद्र में अवर अभियंता अवनीश कुमार भारती ने प्लास्टिक के पर्दे और अलाव का इंतजाम कराया। अलाव निरंतर जलता रहे इसके लिए दोनों स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव के लिए लकड़ियां भी उपलब्ध कराई गई हैं। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कान्हा उपवन की चाहरदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही यह काम भी कराया जाएगा। उधर पशु कल्...