चतरा, अप्रैल 22 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय में बनी जलमीनार कई वर्षो से खराब पड़ा है। विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कान्हाचट्टी में गर्मी आने के साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है। जिसके चलते कान्हा चट्टी बाजार, कान्हा खुर्द, कान्हा कला और प्रखंड के कई क्षेत्रों में पानी किल्लत हो गयी। करोड़ों की लागत से बना कान्हा चट्टी का जल मीनार हाथी का दांत साबित हो रहा है। इस पर विभाग का ध्यान नहीं है लगभग दो-तीन वर्षों से पानी सप्लाई बंद हो चुका है। जबकि पानी सप्लाई के लिए सांसद इंदर सिंह नामधारी के द्वारा सांसद मद से बड़ा जनरेटर भी लगाया गया है। ताकि कान्हाचट्टी बाजार में पानी की समस्या ना हो कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई ठीक-ठाक रहा लेकिन कुछ खराबी आ जाने के बाद सप्लाई बंद कर दिया गया। इसके बाद पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.