चतरा, अगस्त 5 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह जेएमएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निधन पर कान्हाचट्टी में शोक की लहर है। उनकी मौत की खबर सुनकर जेएमएम कार्यकर्ताओं, नेताओं सहित उनके शुभचिंतकों, समर्थक काफी मर्माहत है। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कान्हाचट्टी प्रखंड के पार्टी अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा है कि शिबू सोरेन की मौत से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने झारखंड राज्य को अलग कराने के लिए कई बार जेल की यात्रा भी की थी। साथ ही साथ उन्होंने अपने कार्यकाल में कान्हाचट्टी को प्रखंड का तोहफा देकर प्रखंडवासियों का मान और सम्मान बढ़ाया है। मालूम हो कि वर्ष 2008 में कान्हाचट्टी प्रखंड को प्रखंड का दर्जा दिया और उन्होंने स्वयं आकर प्रखंड का विधिवत उदघाटन किया था। जेएमएम नेताओं ने उनकी मौत गहरी शोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.