मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुरौल। बिशनपुर बखरी गांव में बीते बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर कान्वेंट संचालक से 50 हजार रंगदारी मांगने के आरोपित प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर कान्वेंट संचालक सुनील कुमार मिश्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि स्कॉर्पियो से प्रभात कुमार अपने तीन सहयोगियों के साथ कान्वेंट परिसर में घुसकर 50 हजार रंगदारी की मांग की। राशि नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.