कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा, झुमरी तिलैया कोडरमा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के एक हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष लाल ने की। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, मजबूती और भावी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के एक गणमान्य व्यक्ति के हालिया निधन पर शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके अलावा आगामी नगर परिषद चुनाव को सफल बनाने को लेकर भी बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और समाज के लोगों से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में संजीव साहा, नीरज साहा, कन्हैया गुप्ता, अमर गुप्ता, कुणाल गुप्ता, चंद...