प्रयागराज, नवम्बर 16 -- प्रयागराज। कमला नेहरू इलेक्ट्रो होम्योपैथी संस्थान रामबाग के परिसर में रविवार को श्री कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा का परिचय सम्मेलन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक पं. जुगल किशोर तिवारी ने ब्राह्मण सभा की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की। पं अनुपम दीक्षित ने कहा भविष्य में संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष पं राजकुमार शुक्ल और डॉ. रेखा बाजपेई ने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन पं. अुरण मिश्रा, संचालन पं. प्रमोद शुक्ल ने किया। पं. सुरेश कुमार शुक्ल, पं. सुनील बाजपेई, अनिल मिश्र, आलोक शुक्ल, क्षमा शुक्ला, शुभा शुक्ला मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...