रांची, नवम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड कानू विकास महासंघ की ओर से राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल, गर्म कपड़े और जरूरी सामान बांटे गए। इससे पूर्व संगठन के पदधारी एवं सदस्यों ने बिरसा चौक पर धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संगठन से संबद्ध लोगों ने मानवता की सेवा एवं अर्थाभाव वाले परिवार के सदस्यों को हरसंभव सहयोग के क्रम को आगे भी जारी रखने का संकल्प दुहराया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद, सचिव डॉ एन कुमार, उमेश कुमार, अशोक कुमार, शिव बालक समेत समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.