मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कानून के विद्यार्थी पढ़ने के साथ ही लोगों में यह चेतना जगाएं कि कानून सबसे ऊपर है। राज्यपाल बुधवार को एसकेजे लॉ कॉलेज के नये एकेडमिक ब्लॉक के उद्घाटन के बाद कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लॉ कॉलेज की चार टॉपर छात्राओं को अवार्ड भी दिया। राज्यपाल ने कहा कि पहले हमारे ऋषि तब तक शासन व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करते थे, जब तक राजा मर्यादा का उल्लंघन नहीं करता था। आज यह जिम्मेदारी अदालतें उठा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो अपनी मर्यादा का सम्मान करता है, वही पुरुषोत्तम कहलाता है। भारतीय संस्कृति ने 'अहम् ब्रह्मास्मि के सिद्धांत को अपनाया है। हममें कृतज्ञता व विनम्रता का भाव होना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आज विधि और न्याय के अध्ययन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.