रांची, जनवरी 8 -- कांके, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या की निंदा की है। उन्होंने दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए उरांव ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही जनजातीय महिलाओं का शोषण और सामाजिक कार्यकर्ताओं की चुन-चुनकर हत्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और माताएं-बहनें असुरक्षित हैं। उरांव ने मांग की है कि सरकार स्पष्ट करे कि आदिवासियों की सुरक्षा कब होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.