शामली, जून 16 -- सपा विधायक नाहिद हसन ने किसान देवेंद्र हत्याकांड पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। विधायक ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। वह विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। रविवार को सपा विधायक नाहिद हसन नगर के मोहल्ला आलकलां में पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक किसान देवेंद्र सिंह उर्फ देवी के परिजनों से मुलाकात की। किसान की छह दिन पूर्व गोली मारकर हत्या की गई थी। विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वह दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। विधायक नाहिद हसन ने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है। हत्याओं के साथ-साथ दुष्कर्म और अन्य जघन्य घटनाएं कानून व्यवस्था को दर्शाती है। सरकार ने आंखें मूंद ली है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.