मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- अवैध हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर भय फैलाने और टशन दिखाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने अब कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यालय ने सभी जिलों से ऐसे वायरल वीडियो बनाने वाले लोगों का साल भर का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। जिलों की पुलिस को इन मामलों को गंभीरता से लेने और ऐसे लोगों का एक विस्तृत डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.