एटा, फरवरी 7 -- शनिवार को एटा महोत्सव में विधि गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने प्रतिभा करते हुए कानूनी विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला जज एमएसीटी अहमद उल्लाह खां ने कहा कि कानून के पालन के लिए बार और बैंच संबंध बनाए रखें। अधिवक्ता सीपी सिंह ने नए आपराधिक कानून 2023 पर प्रकाश डाला। अपर जिला जज कमालुद्दीन खान ने नए कानूनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवक्ता पंकज कुमार उपाध्याय ने पॉक्सो एक्ट पर चर्चा की। अधिवक्ता मदन मोहन चतुर्वेदी ने कहा कि नए कानून के बारे में बताया। अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि वादी का हित सर्वोच्च है लेकिन वादी के हित का ज्यादा ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अधिवक्ता गिरीश चंद्र शर...