नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Indian Army JAG Entry 124th Course 2026: अगर आप लॉ की पढ़ाई कर चुके हैं और कोर्टरूम के साथ साथ देश की सरहदों से भी जुड़ना चाहते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है। इंडियन आर्मी ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच, 124वां कोर्स (अक्टूबर 2026) के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो कानून की समझ के साथ सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस एंट्री में पुरुष और महिलाएं, दोनों आवेदन कर सकते हैं।कब से कब तक होंगे आवेदन भारतीय सेना की इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 27 जनवरी 2026 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत कुल 8 पद उपलब्ध हैं, यानी प्रतिस...