लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर गृह जिला लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष और समसामयिक मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। जिला अतिथि गृह पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और विकास कार्यों का जायजा लिया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, कानून अपना काम कर रहा है। हमारी सरकार की नीति साफ है, हम न तो किसी को बेवजह फंसाते हैं और न ही किसी दोषी को बचाते हैं। नीट छात्रा मामले में परिजनों द्वारा दिल्ली कूच किए जाने के सवाल पर वि...