नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली की सभी जिला अदालतों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बनी समन्य समिति की बैठक आयोजित हुई। इसका लक्ष्य बार एसोसिएशनों के बीच टीमवर्क को मजबूत करना है। पटियाला हाउस कोर्ट की नई दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) के सचिव तरुण राणा ने बताया कि एनडीबीए के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार को सर्वसम्मति के साथ समन्वय समिति का अध्यक्ष चुना गया। तीस हजारी कोर्ट की दिल्ली बार एसोसिएशन (डीबीए) के सचिव विकास गोयल महासचिव चुने गए तथा राउज एवेन्यू कोर्ट की सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन (सीडीबीए) के अध्यक्ष नीरज को समिति के प्रवक्ता का कार्यभार सौंपा गया। अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव, कानूनी सुधार और वकीलों का कल्याण समिति का लक्ष्य रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.