हरिद्वार, अगस्त 6 -- हरिद्वार। बहादराबाद के एक होटल में ब्लॉक समूह की महिलाएं, आशा वर्कर,आंगनबाड़ी वर्कर व समुदाय की 60 महिलाओं को कानूनी अधिकार तथा महिला अधिकार प्रशिक्षण दिया गया।बाल कल्याण समिति पूर्व सदस्य पूजा शर्मा व वर्तमान सदस्य नाज ने प्रतिभागियों को बच्चों की सुरक्षा के लिए बने कानून व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही प्रगति संस्था की सदस्य रेखा पुंडीर,पुष्पा बिष्ट व शिवांगी नेगी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा व पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया।साथ ही साइबर सिक्योरिटी के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के सामने समाज में आ रही चुनौतियों के विषय पर चर्चा व महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.