चतरा, फरवरी 17 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। रविवार को विधिक सेवा प्राधिकार के जिला सचिव के निर्देशानुसार प्रखंड के कटिया पंचायत के ग्राम रखेद में नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। ताकि वे इसका सही लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में पीएलवी जनेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और मौके पर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारियां दीं। इस दौरान नि:शुल्क विधिक सहायता, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, श्रमिक कल्याण योजनाएं, भूमि अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जागरूकता अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.