बगहा, अप्रैल 10 -- लौरिया। बीते मंगलवार को विशेष सर्वेक्षण कानूनगो निधि पाण्डेय को ऑफिस से खींचकर मारपीट करने और उनके मोबाइल छीनने के मामले में लौरिया थाना में चार नामजद के साथ एक दर्जन अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि कानूनगो निधि पाण्डेय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके कार्यालय में करीब चार दर्जन से अधिक लोग पहुंचे और बाध्य करने लगे कि बारवा शेख की जमीन के कागज उनके नाम पर कर दें। जब मैंने ऐसा करने से इनकार किया तो उन लोगों ने मुझसे दुर्व्यवहार करते हुए मेरा बाल पकड़कर ऑफिस से खींचकर मुझे बाहर ले आए और मुझे गाली देते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया। निधि पांडेय ने थाने को दिए आवेदन में कहा है कि उनके साथ बदतमीजी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.