टिहरी, जून 18 -- रजिस्ट्रार कानूनगो संघ टिहरी की नवीन कार्यकारिणी का बुधवार को टिहरी तहसील सभागार में गठन किया गया। राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजित चुनाव में निर्विरोध तरीके से कानूनगो संघ की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सुनील चमोली अध्यक्ष, मनोहर नेगी उपाध्यक्ष, विजय डबराल सचिव, विजेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष, अरविंद बिजल्वाण सह सचिव, सूरदास गडोही संगठन मंत्री और सुरेश डोगरा को संरक्षक चुना गया। बैठक में कानूनगो संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए शासन-प्रशासन से हल करने की मांग की। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर समस्याएं बताई। जिस पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिला स्तर की समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.