जौनपुर, फरवरी 15 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का एक कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों को थाना गौराबादशाहपुर का भ्रमण कराया गया। उन्हें कानून, सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर और साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। सामाजिक जागरूकता को लेकर छात्रों को वृद्धा आश्रम, अनाथालय, महिला आश्रम, किशोर गृह, नशा उन्मूलन और मिशन शक्ति केंद्र के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जागरूकता, नैतिकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग और समाज के बीच संबंध मजबूत करने का प्रयास किया गया। जिससे...