गुमला, जुलाई 12 -- भरनो। करंज थाना प्रभारी आशीष केशरी ने शुक्रवार को राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय कानारोवा में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कक्षा सातवीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, मानव तस्करी, प्रेम प्रसंग, नशा, सड़क सुरक्षा और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने छात्रों को संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और बताया कि आपातकाल की स्थिति में डायल 112 और साइबर ठगी की शिकायत के लिए डायल 1930 का उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.