औरैया, फरवरी 12 -- 10 बजे बाद भी गूंज रहे मैरिज लॉन पढ़ाई-नींद दोनों चौपट,अभिभावकों ने प्रशासन से मांगी सख्ती रुरुगंज, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, लेकिन जनपद में देर रात तक बज रहे तेज डीजे परीक्षार्थियों की तैयारी पर भारी पड़ रहे हैं। शादी समारोहों में रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में संगीत और पटाखों के धमाके से छात्र न तो पढ़ पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। ध्वनि प्रदूषण के नियम होने के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। रुरुगंज कस्बे सहित अछल्दा-बिधूना मार्ग, कुदरकोट, बिधूना, एरवाकटरा, दिबियापुर, अछल्दा, बेला, फफूंद व अजीतमल क्षेत्रों में कई मैरिज लॉन रात 12 बजे तक तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे हैं। आसपास रहने वाले परीक्षार्थियों का कहना है कि अंतिम दौर की तैयारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.