कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक 5.3 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन में अब सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तक तीन किमी लंबे अंडरग्राउंड सेक्शन की अपलाइन की थर्ड रेल लाइन का काम शुरू करा दिया है। 'अप-लाइन' टनल में ट्रैक और थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का काम पूरा होने के बाद सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेनों की टेस्टिंग प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। थर्ड रेल प्रणाली में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है। 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन हेतु इसी थर्ड रेल का प्रयोग करतीं हैं। इसमें मेंटेनेंस कम होता है क्योंकि इसमें पतंगबाजी से बिजली की सप्लाई ट्रिप या बाधित होने की आशंका नहीं होती। यूपीएमआरसी के एमडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.