हमीरपुर, फरवरी 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के मौदहा कोतवाली के मकरांव गांव के निकट रविवार की देर रात तिलक समारोह से लौट रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दंपति सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं। दोनों ही वाहनों के चालक काफी देर तक केबिन में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर किया गया है। रविवार की देर रात करीब एक से दो बजे के बीच मौदहा कोतवाली के सिजवाही गांव से एक बस उन्नाव को निकली थी। बस में सवार सभी लोग सिजवाही गांव में एक तिलक समारोह में आए थे। वापस लौटते समय मकरांव गांव के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसके बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर सी...