हिटी, मार्च 27 -- Heatwave Alert in UP: धूप की तल्खी बढ़ने के साथ यूपी में मौसम भी गर्म होने लगा। बुधवार को कानपुर, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर में सीजन और इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि सीएसए मौसम केंद्र के बुधवार को कानपुर का अधिकतम पारा 37.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से शनिवार तक तेज सरफेस हवाएं भी चलेंगी जिसकी रफ्तार 45 से 55 किमी प्रति घंटा तक होगी। कानपुर नगर, मैनपुरी, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, कौशांबी, प्रयागराज, अलीगढ़, मथुरा समेत प्रदेश के 20 जिलों में बुधवार और गुरुवार के लिए हीट अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसका असर भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अप्रैल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.