लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के लखनऊ दौरे के बाद लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेलखंड पर स्लीपर बदलने का काम तेज हो गया है। ब्रिज संख्या 110 पर पहुंचकर चल रहे रखरखाव और इसकी मरम्मत के कार्यों की प्रगति 12 दिनों में ठीक रही। इस काम को 30 अप्रैल तक पूरा करने के लिए नौ घंटे ब्लॉक लिया जा रहा है। उम्मीद है कि 20 मार्च से लिए जा रहे ब्लॉक को तय समय 42 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रेनों के रफ्तार भी बढ़ जाएंगे। महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा के दौरे के बाद मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने लखनऊ-कानपुर पुल बायां किनारा रेलखंड का निरीक्षण किया और ब्रिज संख्या 110 पर पहुंचकर इस पर चल रहे रखरखाव एवं इसकी मरम्मत के कार्यों की प्रगति को परखा। उन्होंने कहा कि यह कार्य प्रतिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.