कानपुर, मार्च 15 -- यूपी के कानपुर में होली के दिन लापता मोटर बोट चालक का शव शनिवार को कोयला घाट के किनारे गंगा में उतराता मिला। जिसके बाद परिजनों ने मृतक के दोस्त और उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर कैंट थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तीनों आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कैंट सत्ती चौरा का रहने वाले गंगाराम निषाद का 27 वर्षीय बेटा निखिल निषाद मोटर बोट चालक था। वह मैस्कर घाट में बोट चलाता था और जीवन रक्षक दल का सदस्य भी था। परिवार में मां आशा, बड़ा भाई विपिन निषाद और बहन स्वाति है। पिता गंगाराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग सवा छह बजे इलाके में रहने वाला समीर व उसके दो दोस्त घर के पास आए और फिर निखिल को अपने साथ मोटरबोट की सैर करने के बहाने से ले गये। निखिल से मोटरबोट से सैर करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.