कानपुर, जनवरी 26 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। पनकी-रामादेवी हाईवे पर गुजैनी लोहे के पुल के पास जौनपुर से प्रयागराज जा रही एक स्लीपर बस हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा टकराई। घटना के वक्त बस में 15 से 16 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में दो से तीन सवारियों को चोट लगने की बात सामने आई है। आनन- फानन में लोगों ने घायल सवारियों को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक और बस को हाईवे के किनारे करवाया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह चौधरी ट्रेवल्स की बस जौनपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी। गुजैनी हाईवे पर एक डंपर डीजल खराब होने की स्थिति में हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस का केबिन क्षतिग्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.