मुख्य संवाददाता, अगस्त 10 -- अखिलेश दुबे कानपुर के चर्चित वकील हैं। पुलिस ने 'ऑपरेशन महाकाल' के तहत बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। भाजपा नेता रवि सतीजा ने बुधवार दोपहर 3:02 बजे अखिलेश दुबे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि अखिलेश ने रवि पर पॉक्सो की झूठी एफआईआर दर्ज कराई। धमकी देकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद पुलिस ने साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे को पकड़ कर पूछताछ की और रात में गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश के साथी लवी मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से अखिलेश दुबे को लेकर कानपुर में रोज नए-नए मामले सामने आने आ रहे हैं। कानून के जाल में फंसाकर बड़े पैमाने पर वसूली का खेल खुल रहा है। पुलिस इस खेल की तह तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी है। अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर शनिवार को दो और मुकदमे दर्ज किए गए। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.