कानपुर, मार्च 4 -- यूपी के कानपुर में मुकदमों के ट्रायल में देरी का खामियाजा एक परिवार को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस लगातार उनके घर पर दस्तक दे रही है और आरोपी 10 साल पहले ही मर चुका है। अर्मापुर थाने से जुड़ा मारपीट का यह मामला 15 वर्ष पुराना है जिसमें एक मुर्दे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। वारंट लेकर पुलिस जब घर पहुंची तब मृतक के परिवार वालों को केस की जानकारी हुई। इससे पहले मृतक के खिलाफ कई बार समन और वारंट भी जारी हुए हालांकि वह घर तक नहीं पहुंचे। परिवार वालों का कहना है कि संबंधित शख्स की बीमारी से मौत हो चुकी है। हरबंश मोहाल के दानाखोरी निवासी विनोद दीक्षित के करीबी रिश्तेदार का घर विजय नगर कॉलोनी गंदा नाला चौराहा पर है। उनका छोटा भाई दुर्गेश दीक्षित अधिकतर वहीं रहता था। वर्ष 2009 में दुर्गेश का मोहल्ले में रहने वाले युवक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.