मुख्य संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के कानपुर में महापौर और निष्कासित समेत छह बागी पार्षदों के बीच की रार में बुधवार को सर्किट हाउस में खूब शक्ति प्रदर्शन हुआ। जहां महापौर और उनके बेटे अमित पांडेय बंटी की मौजूदगी में 63 पार्षदों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और महापौर प्रमिला पांडेय के साथ ही बंटी भैया जिंदाबाद के नारे लगाए वहीं बागी पार्षदों ने अपनी एकजुटता दमखम के साथ दर्शाई। पहले पांच पार्षद आए तो यह सवाल यह उठा कि लगता है एक कहीं खिसक गए, मगर बाद में यह संख्या भी छह हो गई। प्रभारी मंत्री के सामने अपनी ताकत दिखाने का जोर घंटों चला। पांच घंटे में चार राउंड मैराथन बैठक चली। खास बात यह है कि ये बैठकें अलग-अलग हुईं। महापौर उनके बेटे की मौजूदगी में उनके समर्थक पार्षदों के साथ प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.